ग़ज़ल ज़माने की रविश के साथ तुम बहती नदी निकले

ज़माने की रविश के साथ तुम बहती नदी निकले,
बहुत उम्मीद थी तुमसे मगर तुम भी वही निकले।

हर इक शय पर वो क़ादिर है अगर उसकी रज़ा हो तो,
चराग़ों से उठे ख़ुश्बू गुलों से रौशनी निकले ।

किसी को बे वफ़ा कहने से पहले सोच भी लेना,
कहीं ऐसा न हो इसमें तेरी अपनी कमी निकले।

जिसे देखे ज़माना हो गया इस आख़री पल में ,
नज़र आ जाए वो चेहरा तो दिल की बेकली निकले।

जहाँ शीशे का दिल देखा वहीं को हो लिए सारे,
तुम्हारे शह्र के पत्थर बड़े ही पारखी निकले ।

वफ़ा की राख दरिया में बहा आओ कि फिर उसमें,
कहीं ऐसा न हो फिर कोई चिंगारी दबी निकले।

शिखा नक़्क़ाद के मीज़ान पर थी जब ग़ज़ल मेरी,
रदीफ़ ओ क़ाफ़िया औज़ान सब बिल्कुल सही निकले।

दीपशिखा-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में।ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में! फिर तो जरूर आएगा तू मेरे ख़्वाब में!! गजलें लिखीं हैं और कई छंद भी लिखे! मुझ को मिली हैं शोहरतें जैसे ख़िताब में!! ताऊन नफ़रतों की मेरी ज़ीस्त में बढ़ी! अब क्या बताएं क्या रखा है इस इताब में!! जो भी मिला है मुझ को सभी सूद में मिला! अपना किया ही दिख रहा अपने हिसाब में!! क़ासिद को जब भी देखती हूँ सोचती हूँ मैं! कुछ तो जवाब आएगा ख़त के जवाब में!! ..आभा सक्सेना दूनवी