अवचेतन मन की अभिव्यक्ति

अवचेतन

ये बात अब इस दौर की भी है...
यहां स्वयं का स्वयं के साथ खडा़ होना बहुत जरुरी है
तुम वही दिल हो न?
जिसने विरानगी में भी शोर को सुना है और शोर में भी खामोशी को सुना है,
हाँ तुम वही मन हो जिसने खुद को अनसुना किया था आज तक 
और आज तुम जब इसको सुन रहे हो,यकीनन सबकी नज़रों से बहुत दूर हो... 
तो जी लो अब इसको भी 
और देखो कौन पुकारता है मुढ़कर तुम्हें?
इस गहरे मन के सन्नाटों में देगी सुनाई एक आवाज़ और
जब वो सुनाई दे तुम्हें
तब तुम ध्यान से
गौर फरमा लेना उस पर
हो सके तो भरोसा करके चल देना
अकेले ही उस राह पर।।

दिव्या सक्सेना
कलम वाली दीदी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में।ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में! फिर तो जरूर आएगा तू मेरे ख़्वाब में!! गजलें लिखीं हैं और कई छंद भी लिखे! मुझ को मिली हैं शोहरतें जैसे ख़िताब में!! ताऊन नफ़रतों की मेरी ज़ीस्त में बढ़ी! अब क्या बताएं क्या रखा है इस इताब में!! जो भी मिला है मुझ को सभी सूद में मिला! अपना किया ही दिख रहा अपने हिसाब में!! क़ासिद को जब भी देखती हूँ सोचती हूँ मैं! कुछ तो जवाब आएगा ख़त के जवाब में!! ..आभा सक्सेना दूनवी