सरस्वती वंदना
मधुर मोहक सरस स्वर से हृदय का शृंगार कर दो
शारदे मां सद्गुणों का सर्वथा विस्तार कर दो
कुटिलता मेरी मिटे हो प्रेम का नवसृजन अब
भावमय हर वेदना हो दूर हो निस्तार कर दो
मधुर मोहक,,,,,,,,
हृदयपट से प्रार्थना का गान मैं करता रहूं
सत्य निर्मल मंत्रणा का पान मैं करता रहूं
कलुषता हर क्लेश मिट जाये सतत् आये खुशी
शब्द रचना कर सकूं मैं ऐसी शक्ति प्रदान कर दो
कर्म सात्विक हो मेरे जीवन की अंतिम सांस तक
मां विचारों में मेरे करुणा दया का भार भर दो
मधुर मोहक,,,,,,,,,,
सहज हो पथ संचरण सद आचरण में लिप्यता
वरद् हस्तों से भरो मां स्वांस में अब दिब्यता
हर कदम सामिप्य हो तेरा जहां भी मैं रहूं
वाकपटुता से रहे वाणी में मेरी पूर्णता
धर्म हो आचरण हो अज्ञानता का नाश हो
कर कृपा की दृष्टि अपनी सरल सा ब्यवहार कर दो
मधुर मोहक,,,,,,,,,
टिप्पणियाँ