आजादी का अमृत वर्ष पर्यावरण पर केंद्रित होगा अखिल भारतीय सर्व भाषा संमन्वय समिति का सतरहवां अधिवेशन।

आजादी का अमृत वर्ष  
 *पर्यावरण पर केन्द्रित होगा अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति का सत्रहवां राष्ट्रीय अधिवेशन* 
+++++++++++++++++++
देशभर  के चुनिंदा साहित्यकार, संगीतकार और संस्कृतिकर्मी सम्मानित होंगे इस अधिवेशन में।
++++++++++++++++++++

नई दिल्ली- अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति (पंजीकृत) साहित्य/कला/संस्कृति और देश की समस्त भाषाओं के उन्नयन को समर्पित  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एक गैर सरकारी देश की  एक अगृणी  संस्था है जो अभी तक दिल्ली, मुंबई ( महाराष्ट्र),गोवा, गुवाहाटी (असम), जम्मू कश्मीर, शिमला ( हिमाचल), बैंगलुरू (कर्नाटक), अंडमान निकोबार, शिरडी, बद्रीनाथ (उत्तराखंड), ग्वालियर ( मध्यप्रदेश), मुरैना ( मध्यप्रदेश),हिसार ( हरियाणा), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), ग़ाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश)और मसूरी  ( उत्तराखंड) सहित, देश के भिन्न-भिन्न सोलह राज्यों में अपने राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर चुकी है और   आजादी के अमृतवर्ष पर अपना अगला तीन दिवसीय सत्रहवां राष्ट्रीय अधिवेशन  *गुजरात साहित्य महोत्सव* गुजरात की राजधानी गांधी नगर में आगामी 28/29/30  दिसंबर को आयोजित करने जा रही है। जिसमें देशभर के साहित्यकार/संगीतकार और संस्कृतिकर्मी भाग ले रहे हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव के अनुसार  आजादी के अमृतवर्ष पर प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय अभियान   *स्वच्छ भारत: स्वस्थ भारत* को केंद्र में रखकर जो
 तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है जिसमें  देश के विभिन्न राज्यों से जो प्रतिनिधि  प्रतिभाग कर रहे हैं। समारोह में  लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार श्री जयप्रकाश पांडेय ( शिक्षा निदेशक भारत सरकार ,नई दिल्ली), सुप्रसिद्ध संगीतकार डॉक्टर राजकुमार नाहर ( निदेशक दूरदर्शन केन्द्र पटना,बिहार) मुंबई महाराष्ट्र से सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार दंपति डॉक्टर ज्योत्सना राजोरिया, शिव राजोरिया, मशहूर शायरा और भजन गायिका डॉक्टर ऋचा सिन्हा, कर्नाटक बैंगलुरू से लब्धप्रतिष्ठ  गीतकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ, तेवरी के सशक्त हस्ताक्षर दर्शन बेज़ार, सपरिचत हिंदी सेवी श्रीमती शरद ज्ञानचंद, तेलंगाना हैदराबाद से प्रतिष्ठित हिंदी सेवी और लोकप्रिय कवि प्रदीप भट्ट,  देहरादून उत्तराखंड से प्रतिष्ठित कवि सुभाष सैनी, हरियाणा गुरु ग्राम से लोकप्रिय कवि  राजेन्द्र  राज निगम, प्रतिष्ठित कवयित्री इंदु राज निगम, वैज्ञानिक चेतना के कवि यशपाल सिंह "यश", प्रताप गढ़ उत्तर प्रदेश से लब्धप्रतिष्ठ शिक्षाविद् और कवि डॉक्टर एल.बी.तिवारी अक़्स, ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय चिंतक/पत्रकार पंडित सुरेश नीरव, लब्धप्रतिष्ठित कवयित्री डॉक्टर वीणा मित्तल,लोकप्रिय कवयित्री मधु मिश्रा, बिहार पटना से कविवर ऋषि सिन्हा, सवाई माधोपुर राजस्थान से लब्ध-प्रतिष्ठ शिक्षाविद्, समाजसेवी डॉक्टर मधु मुकुल चतुर्वेदी, शिक्षाविद् इंदिरा चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश इंदौर से  कवि एवं ज्योतिषविद् आलोक रंजन" इंदौरवी", नागदा , मध्यप्रदेश से प्रतिष्ठित कवि दिनेश दवे, शाजापुर मध्यप्रदेश से राजेन्द्र विश्वकर्मा और भारत की राजधानी दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवि एवं संपर्क भारती के संपादक सुधेंदु ओझा,  लोकप्रिय कवि एवं शिक्षाविद् ब्रह्मदेव शर्मा, कवि एवं विज्ञान लेखक राजेश लखेरया, लोकप्रिय कवयित्री और गायिका उमंग सरीन, शिक्षाविद् और हिंदी, अंग्रेजी,बांग्ला भाषा की  प्रतिष्ठित कवयित्री रंजना मजूमदार और शिक्षाविद् प्रभा सारस्वत सहित अनेक प्रतिष्ठित सृजनकर्मी इस अधिवेशन में सम्मिलित हो रहे हैं। अधिवेशन  के पहले सत्र में जहां पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के ज्वलंत संदर्भ पर आलेख वाचन, पुस्तक लोकार्पण और संस्था के प्रतिष्ठित अलंकरण से रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा  और  अधिवेशन के दूसरे सत्र में  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।  तीसरे दिन शैक्षिक पर्यटन कार्यक्रम के साथ अधिवेशन संपन्न घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण अधिवेशन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में।ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में! फिर तो जरूर आएगा तू मेरे ख़्वाब में!! गजलें लिखीं हैं और कई छंद भी लिखे! मुझ को मिली हैं शोहरतें जैसे ख़िताब में!! ताऊन नफ़रतों की मेरी ज़ीस्त में बढ़ी! अब क्या बताएं क्या रखा है इस इताब में!! जो भी मिला है मुझ को सभी सूद में मिला! अपना किया ही दिख रहा अपने हिसाब में!! क़ासिद को जब भी देखती हूँ सोचती हूँ मैं! कुछ तो जवाब आएगा ख़त के जवाब में!! ..आभा सक्सेना दूनवी