संदेश

आपका हंसी चेहरा

चित्र
"आपका हसीं चेहरा, माहताब जैंसा है जिसको लोग पढ़ते हैं, उस किताब जैंसा है                    माफ़ कीजिये मेरी, हर ख़ता मुहब्बत में आपका ख़फ़ा होना, इंक़लाब जैंसा है                   क्या करूंगी मैं तुमसे, आज गुलिस्तां लेकर फूल मेरे दामन में,जब गुलाब जैंसा है                    मैं मज़ाजी दुनियां में, और की अमानत हूँ आपसे मेरा मिलना, सिर्फ ख्वाब जैंसा है                    आप इस जगह आकर, क्या दीये जलाओगे रोशनी का ये आलम, आफ़ताब जैंसा है                     ज़िंदगी गुज़ारो तुम, प्यार और मुहब्बत से आदमी का ये जीवन इक हुबाब जैंसा है                   लोग तंज़ करते हैं, "वंदना" गरीबों पर मुफ़लिसी में जीना भी, इक अज़ाब जैंसा है ...!" वंदना विशेष गुप्ता लखनऊ उत्तरप्रदेश

ग़ज़ल जिंदगी भर साजिशें रचता रहा मेरे खिलाफ

चित्र
ज़िंदगी भर साजिशें रचता रहा मेरे ख़िलाफ़ खूब सारी नफरतें करता रहा मेरे ख़िलाफ़ मैं उसे अपना ही समझा वो पराया हो गया साथ तूफानों के वो चलता रहा मेरे ख़िलाफ़ दुश्मनी तो दुश्मनी है दोस्ती की आड़ में दुश्मनी की राह में बढ़ता रहा मेरे ख़िलाफ़ सच की दीवारों पे हमने सच लिखा था और वो झूठ की हर बंदिशें लिखता रहा मेरे खिलाफ़ आज तक भी जान पाया ही नहीं उसकी जुबां कौन सी वो आयतें पढ़ता रहा मेरे खिलाफ़ आलोक रंजन इंदौरवी

दीप जलाकर देहरी पर

चित्र
दीप जलाकर देहरी पर जब तुलसी की पूजा होगी हृदय कुंज में कुंज बिहारी मुरती की पूजा होगी नकारात्मक राजनीति का ये भी ऐसा पहलू है जब कुर्सी पर बैठ गए तो कुर्सी की पूजा होगी डर डर कर के जीने वालों को वो आज समझते हैं उल्टी-सीधी उनकी बंदर घुड़की की पूजा होगी अपनी संस्कृति की मर्यादा हमको आज बचाना है चलो दशहरे के दिन भाला बरछी की पूजा होगी मंदिर खुलने और बंद होने की सीमा निश्चित है मन मंदिर में कान्हा तेरी मरजी की पूजा होगी आलोक रंजन इंदौरवी

ग़ज़ल आपके दिल में जो हो कहा कीजिए

चित्र
आपके दिल में जो हो कहा कीजिए पर मेरे दिल में हरदम रहा कीजिए ख़ानदानी रिवाज़ों पे मत जाइये इश्क़ का मामला है ख़ता कीजिए बोतलों का नशा तो उतर जायेगा खत्म हो ना कभी वो नशा कीजिए जिंदगी  ये गुज़र  जाएगी  चैन से उसके घर का कभी तो पता कीजिए जिसने इंसाफ की पैरवी कर दिया क्या ज़रूरत है उससे दग़ा कीजिए फ़र्ज़ जिसने सियासत में जाना नहीं आपका हक़ है उसको दफा कीजिए ज़िंदगी का तजुर्बा यही कह रहा बेवफाई नहीं बस वफा कीजिए आलोक रंजन इंदौरवी

ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में।ग़ज़ल जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में! फिर तो जरूर आएगा तू मेरे ख़्वाब में!! गजलें लिखीं हैं और कई छंद भी लिखे! मुझ को मिली हैं शोहरतें जैसे ख़िताब में!! ताऊन नफ़रतों की मेरी ज़ीस्त में बढ़ी! अब क्या बताएं क्या रखा है इस इताब में!! जो भी मिला है मुझ को सभी सूद में मिला! अपना किया ही दिख रहा अपने हिसाब में!! क़ासिद को जब भी देखती हूँ सोचती हूँ मैं! कुछ तो जवाब आएगा ख़त के जवाब में!! ..आभा सक्सेना दूनवी

चित्र
ग़ज़ल  जब नाम तेरा लिख लिया दिल की क़िताब में!  फिर तो जरूर  आएगा तू मेरे ख़्वाब में!!  गजलें लिखीं हैं और कई छंद भी लिखे!  मुझ को मिली हैं शोहरतें जैसे ख़िताब में!!  ताऊन नफ़रतों की मेरी ज़ीस्त में बढ़ी!  अब क्या बताएं क्या रखा है इस इताब में!!  जो भी मिला है मुझ को सभी सूद में मिला!  अपना किया ही दिख रहा अपने हिसाब में!!   क़ासिद को जब भी देखती हूँ सोचती हूँ मैं!  कुछ तो जवाब आएगा ख़त के जवाब में!!   ..आभा सक्सेना दूनवी

ग़ज़ल जरूरत के मुताबिक ढल रहा हूं

चित्र
ज़रूरत के मुताबिक़ ढल रहा हूं मैं अपने ढंग का पागल रहा हूं तुम्हें मुझ पर यकीं हो या ना हो क्या मैं सारी बज़्म का हलचल रहा हूं मुझे जो कुछ समझती है ये दुनियां मगर तेरे लिए बादल रहा हूं कहां समझा कोई मेरा इरादा मैं सबके दिल में बस अटकल रहा हूं जहां तकदीर मुझको ले गई है मैं सारे दर्द का जंगल रहा हूं तुम्हें मुझसे मुहब्बत हो गई जो मैं तेरे प्यार का क़ायल रहा हूं मेरे बारे में कुछ भी कह लो तुम भी मगर मैं हर वख़त समतल रहा हूं आलोक रंजन इंदौरवी

भर देती हो शब्द सुनहरे

चित्र
भर देती हो शब्द सुनहरे,गाकर मीठी तान  काले अक्षर बन जाते हैं, मोती की मुसकान ,  कोयल छेड़ो फिर से तान ,कोयल ...... कुहू-कुहू की रट लगाकर ,किसको पास बुलाती ? किस वन में छुपती हो जाकर, कहाँ से फिर आ जाती ? तेरे स्वागत में पेड़ों ने, पहने नये परिधान । कोयल छेड़ो फिर से तान ,कोयल .......! बूढ़े बरगद की स्मृति में, पीपल की छाया में, तुम्हें देखने की उत्कंठा, जीवन की माया में, भरती नूतन प्राण,कोयल छेड़ो फिर से तान, कोयल छेड़ो फिर से तान .......! कश्मीरा सिंह ।